फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज स्व. जगन्नाथ पटेल मेवालाल पटेल महाविद्यालय रसूलपुर बहुआ,फतेहपुर में पिंक प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 150 प्रतिभागी अभ्यर्थिनियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । शिविर में प्रतिभागी कंपनी कॅरियर ब्रिज स्क्लि सोल्यू. द्वारा 23,भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 17 पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. द्वारा 43 एवं फाइनेन्सियल एडवइजरी सर्विसेज कानपुर द्वारा 10 इस प्रकार कुल 93 योग्य अभ्यर्थियों की रू 8500 से 30000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में शशॉक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला,जिला सेवायोजन कार्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज सिंह के द्वारा सम्पन्न हुआ । इस कार्यकम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय से कंपनी के एच.आर. सुश्री संगीता भारती ,घनश्याम पटेल,विकास पटेल,सचिन वर्मा व महाविद्यालय परिवार से मोहित कुमार वर्मा,अनिल कुमार, श्रीमती नीला मिश्रा, श्रीमती माया सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
नोट – जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 20 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
