फतेहपुर । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगामी रबी हेतु दलहनी एवं तिहलनी फसलों को बढ़ावा देने की योजना के अन्तर्गत कृषकों को चना,मटर,मसूर,राई, सरसों के बीज मिनीकिट किसान भाईयों को नि:शुल्क वितरित किये जायेगे । इसका लाभ लेने के लिये किसान भाईयों को पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा ।पोर्टल पर बुकिंग शुरू हो गयी है । जिसकी अन्तिम तिथि 25 सितम्बर 2025 है । लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने की दशा में लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा । जनपद में चने की कुल 1375 मिनीकिट,मटर की 200,मसूर की 100,राई / सरसो की 5400 मिनीकिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । चने के 01 मिनीकिट की मात्रा 16 कि०ग्रा०, मटर की 20 कि0ग्रा0, मसूर की 08 कि०ग्रा० व राई/सरसों की मात्रा 02 किग्रा है । किसान भाईयों से अनुरोध है कि निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त करने हेतु अतिशीघ्र पोर्टल से बुकिंग करा ले ।
