बकेवर/फतेहपुर । आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज थाना बकेवर में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय की अध्यक्षता में पीस मीटिंग का आयोजन किया गया । इस मौके पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक ग्राम प्रधान बडी संख्या में मौजूद रहे ।
पीस मीटिंग में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ने आए हुए क्षेत्रीय लोगो व ग्राम प्रधानों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित किए जाने की भी जानकारी लिया ।
उन्होंने से सभी क्षेत्रीय लोगो से दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस समय तरह तरह की भ्रामक अफवाहें फैला कर लोग ड्रोन से रैकी व चोरों की चहल कदमी जैसी तरह तरह की अफवाहें फैला रहे हैं । इससे सावधान रहें । अफवाहों को लेकर कोई ऐसा काम न करें जिससे शांति व्यवस्था भंग हो । अगर कोई किसी तरह की भ्रामक अफवाहें फैलाता है तो पुलिस को सूचित करे । पुलिस क्षेत्र में अमन चमन बहाल रखने के लिए हर समय तत्पर व सक्रिय है । पीस मीटिंग में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय के साथ सभी उपनिरीक्षक,आरक्षी व महिला आरक्षियों सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग और प्रधान गण मौजूद रहे ।
