अमेरिका । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद एक सरकारी वकील ने इस्तीफ़ा दे दिया है । वह व्हाइट हाउस के एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के ख़िलाफ़ आरोपों की जांच कर रहे थे ।
ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स पर बेहतर मॉर्गेज डील हासिल करने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप लगाया है वहीं, प्रॉसिक्यूटर एरिक सीबर्ट ने कथित तौर पर इस मामले पर संदेह जताया है यह इस्तीफ़ा लेटिटिया जेम्स के ख़िलाफ़ जांच में क्रिमिनल चार्जेस नहीं लगाए जाने के बाद आया है ।
एरिक सीबर्ट को लेकर ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान दिया था, इसके थोड़ी देर बाद ही एरिक ने कर्मचारियों को बताया कि वह इस्तीफ़ा दे देंगे ।
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, “मैं उन्हें (एरिक) बाहर करना चाहता हूं ।”
लेटिटिया जेम्स एक डेमोक्रेट हैं । उन्होंने 2023 में ट्रंप के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का एक मुक़दमा जीता था । जेम्स ने अपने ऊपर लगे आरोपों को “निराधार” और “बदले से प्रेरित” बताया था ।
