फतेहपुर । सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है । पं0 अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा लगाई गयी । चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए राजकीय इंटर कालेज हुसैनगंज की छात्राओं व अन्य स्कूली बच्चों एवं जनसामान्य का आना चौथे दिन भी जारी रहा ।
चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम,स्टार्टअप एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित शिक्षा,स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है । वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं । प्रदर्शनी के जरिए विद्यार्थियों में भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ललक उत्पन्न होगी ।
