– बावन दीप प्रज्ज्वलित कर बावन शहीदों को दी गई श्रृद्धांजलि
बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया की जन्मस्थली रसूलपुर गाँव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया ।
यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर विचार गोष्ठी के साथ 52 दीप जलाकर अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित 52 शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहाकि जोधा सिंह अटैया पूरे प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं । उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ा ।
अंग्रेज़ी हकूमत द्वारा सन 1857 में खजुहा स्थित बावनी इमली के पेड में जोधा सिंह अटैया सहित 52 क्रांतिकारियों को फांसी में लटका दिया था ।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहीद की जन्मस्थली की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्रालय से मांग किया ।
जिला प्रभारी रामविशाल पटेल ने काव्य पाठ के माध्यम से कांतिवीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । जयकरण सिंह पटेल ने शासन-प्रशासन और जन सहयोग से जन्म स्थली में शहीद जोधा सिंह अटैया की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की ।
कार्यक्रम में गयापाल सिंह फौजी,बलवीर सिंह, गोरे प्रजापति प्रधान, वीरेंद्र सिंह बाबा,डॉ० पीके सिंह, सुमन वर्मा, रामदेव चौहान, राजू वर्मा और राजीव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
