कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है । मिली जानकारी के अनुसार सरसौल उत्तम धरम कांटा के पास एक गुमटी से पुलिस ने तीन तस्करों को 7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वहीं पकड़े गए आरोपियों में बुधेड़ा गांव निवासी सक्षम यादव उर्फ पोलू ,सरसौल निवासी रामराज और आशापुर फतेहपुर निवासी अंशुमान सिंह शामिल हैं । पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से गांजा लाते थे । इसकी सप्लाई कानपुर नगर,कानपुर देहात और फतेहपुर समेत कई जनपदों में करते थे ।
अभी तक कई महीनो से पुलिस इन गंज तस्करों की तलाश में थी पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांजा तस्करी का खेल कई महीनों से चल रहा था । लेकिन पुलिस को भनक तक नही थी महाराजपुर पुलिस ने बताया कि सक्षम यादव और जीतू सिंह बोलेरो गाड़ी से गांजा की सप्लाई करते थे । शिवपुरी निवासी जीतू सिंह क्षेत्रीय दुकानों में गांजा की खुदरा बिक्री करता था । सरसौल आईटीबीपी के सामने एमपी ढाबा पर अनूप सिंह भी गांजा बेचने का काम करता था । जीतू और अनूप सिंह अभी फरार हैं ।
वहीं इस संबंध में महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेजा दिया गया भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है । वही गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक विष्णु कुमार कांस्टेबल सुल्तान सिंह मौजूद रहे ।
