बकेवर/फतेहपुर । शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के आदेशानुसार थाना बकेवर में महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना की गई । बीते दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया था । इसी क्रम में थाना बकेवर में भी मिशन शक्ति केंद्र का थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ने शुभारंभ किया । इस महिला सुरक्षा केन्द्र के माध्यम से नियुक्त अधिकारी व महिला आरक्षियों द्वारा जहाँ पीड़ित महिलाओं की जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा । केंद्र के माध्यम से मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा । महिला कल्याण की योजनाओं की जानकारी देने के लिए महिलाओं से इस महिला सुरक्षा केंद्र द्वारा सीधा संवाद भी स्थापित कर लाभांवित किया जाएगा ।
थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ने बताया कि स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र का प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु दयाल पाण्डेय को नियुक्त किया गया है तथा कांस्टेबल अनुज,कांस्टेबल ओम जी, महिला कांस्टेबल मिंकी व महिला कांस्टेबल डोली सहयोगी की भूमिका में रहेंगी ।
