जस्टिस पवनकुमार पटना हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे ।
बिहार । जस्टिस पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी ने रविवार को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।
उन्हें राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने शपथ दिलाई ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे ।
अब तक जस्टिस बजंथरी पटना हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे । शनिवार को उन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया था केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी थी ।
