नई दिल्ली । चीन के 76वें राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया था और इस मौक़े पर शू फ़ेहॉन्ग ने कहा, “यह साल चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है । ”
“पिछले 75 वर्षों में, उतार-चढ़ाव के बावजूद, यह संबंध मुख्य रूप से दोस्ताना सहयोग से परिभाषित रहा है । हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तियानजिन में सफल बैठक हुई । जिसने चीन-भारत संबंधों को सुधार के नए स्तर पर पहुंचाया है ।”
“हम भारत के साथ मिलकर हमारे दोनों नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण समान समझ का पालन करने और चीन-भारत संबंधों को मज़बूत और स्थिर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं ।”
उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में हाल की सकारात्मक प्रगति को भी रेखांकित किया । जिसमें व्यापार में वृद्धि और तीर्थयात्राओं की बहाली शामिल है ।
