फतेहपुर । पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति व एंट्री रोमियो टीम थाना कल्यानपुर द्वारा शक्ति दीदी अभियान के तहत चेकिंग की गई तथा महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति,एंटी रोमियो,साइबर जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1090 विमेन पावर हेल्प लाईन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102, 108 एम्बुलेंस स्वास्थ,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,181 महिला हेल्प लाइन ,सीओजी नं0- 9454403343 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । बालिकाओ से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई ।
