– पंचमी को जागरण व नवमी को होगा विशाल भंडारा
फतेहपुर । माँ दुर्गा पूजा समिति पक्का तालाब नई बस्ती द्वारा प्रथम दिवस पर जगत जननी जगदम्बा माई की पहली आरती स्थापना दिवस का पूजन सम्पन्न हुआ ।
समिति के महामंत्री आनंद तिवारी ने बताया माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंचमी को विशाल जागरण और नवमी को सभी भक्त जनों के सहयोग से विशाल भन्डारे का आयोजन किया जाएगा ।
जिसमे गणेश प्रसाद गुप्ता ,सतीश साहू, आनंद तिवारी सचिन साहू नितिन पुजारी सचिन चक्की, शिवम लोधी, जितेन्द्र मौर्य आदि रहे ।
