
सड़कों में पानी भरने से शहर में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है ।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश से कई इलाक़ों में जलभराव हो गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।
मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की करंट लगने से मौत हो गई बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं ।
इस बीच राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई । बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कोलकाता की जलमग्न सड़कों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए ।
बीजेपी ने टीएमसी संचालित कोलकाता नगर निगम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा पर ‘नफ़रत फैलाने के लिए दर्द को हथियार बनाने’ का आरोप लगाया ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है ।

बारिश से कई घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया ।
