कानपुर । सरसौल कस्बा में नवरात्रि के प्रथम दिन पर बाबा अमर नाथ सेवा मंडल और श्याम प्रेमी सरसौल कमेटी ने मां भगवती का छठवां जागरण आयोजित किया । साथ ही बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार भी किया गया । जागरण की शुरुआत आचार्य ने देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना से की । पूजा में कमेटी के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण भी शामिल हुए । भोला भयंकर पार्टी कानपुर ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया ।
वही श्रद्धालुओं ने मां भगवती और बाबा श्याम का दरबार सजाया । भजन गायक सरल शायराना,दीपिका मिश्रा, नेहा कृष्णा, किशोरी अजंलि साध्वी जी, सिकंदर राज, अवधेश ब्रजवाशी ने भजनों की अपने वचनों से लोगों का मन मोह लिया ।
वहीं अंकित शर्मा एंड ग्रुप तिलकधारी द्वारा जागरण में गणेश,राधा कृष्ण, शंकर तांडव एवं राजस्थानी नृत्य की झांकियां प्रस्तुत की गईं इन झांकियों ने श्रद्धालुओं को नृत्य करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में मां तारा रानी की कथा का भी वाचन हुआ । माता के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया ।
सरसौल कस्बा निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि धार्मिक आयोजन क्षेत्र में होते रहने चाहिए । उन्होंने चिंता जताई कि आज कल युवा मोबाइल और टेक्नोलॉजी में व्यस्त होकर धार्मिक आस्था से दूर होते जा रहे हैं ।
अखिलेश सिंह राठौड़ ने कहा कि देवी जागरण से भक्तों में श्रद्धा और भक्ति का संचार होता है । यह आयोजन समुदाय को एक साथ लाता है जिससे सभी मिलकर उत्सव का आनंद लेते हैं यह नवरात्रि की एक महत्वपूर्ण परंपरा है । जो मां दुर्गा की पूजा और आराधना का एक उत्कृष्ट माध्यम है । जागरण के समापन से पहले राजा हरि श्चंद्र और रानी तारावती से जुड़ी मां तारा रानी की कथा सुनाई गई । मान्यता हैकि इस कथा को श्रद्धा से सुनने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती है ।
