बिन्दकी/फतेहपुर । चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक में सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए । दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी खजुहा मार्ग के राजकीय पाली टेक्निक के पास मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से एक ही बाइक में सवार उदयभान उम्र 45 वर्ष पुत्र राजकरण तथा राधेश्याम उम्र 65 वर्ष पुत्र स्वर की दत्ता प्रसाद दोनों निवासी शहजादीपुर कोतवाली बिन्दकी घायल हो गए दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
