फतेहपुर । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद मे सहकारिता के बफर गोदाम में यूरिया,डी०ए०पी०,एन०पी०के० उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण है । कृषको की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आवंटन/ आपूर्ति समितियों पर करायी जा रही है ।
जनपद के किसान भाईयों को अवगत कराना है कि रबी फसलों की बुवाई के लिये पर्याप्त मात्रा मे समितियों पर सभी प्रकार के उर्वरकों यथा यूरिया,डी०ए०पी०,एन०पी० के० की आपूर्ति करायी जा रही है ।
एन०पी० के० (20:20:0:13)मे नाईट्रोजन 20 प्रतिशत,फास्फोरस 20 प्रतिशत एवं गंधक (सल्फर) 13 प्रतिशत पाया जाता है । इसमे नाईट्रोजन एवं सल्फर दोनो एक साथ होने से इन दोनो तत्वों की उपयोगिता बढ़ जाती है । जो फसलो के लिये लाभकारी है ।
तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा एवं इसकी गुणवत्ता बढाने के लिये सल्फर अत्यन्त उपयोगी है । इस प्रकार एन०पी०के० खाद्यान्न,दलहनी एवं तिलहनी फसलों के साथ-साथ आलू एवं गन्ना मे भी प्रयोग किया जा सकता है । इसी प्रकार टी०एस०पी० मे 46 प्रतिशत मात्रा मे फास्फोरस होता है । फास्फोरस पौधों के लिये जरूरी पोषक तत्व होता है । जो जड़ों को मजबूत करता है और उपज बढ़ाता है । यह बेहतर टेलरिंग व गुणवत्तायुक्त उत्पादन को बढ़ाता है । क्योकि यह शीघ्र घुलने वाला फास्फेट है ।
जनपद के कृषक भाईयो को अवगत कराना है कि जनपद मे निजी एवं सहकारिता दोनो क्षेत्रो मे सभी प्रकार के उर्वरकों का प्रर्याप्त भण्डारण है । जिसका वितरण आवश्यकतानुसार समितियो/ निजी प्रतिष्ठानों के माध्यम से कराया जा रहा है । कृषक भाई अपनी स्वयं की कृषि योग्य भूमि व तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों का क्रय करें व संतुलित मात्रा मे उर्वरकों का प्रयोग करें ।
