बिन्दकी/फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभय प्रताप सिंह महाविद्यालय बिन्दकी में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें शशॉक पान्डेय, प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय एवं अभिलाष दीक्षित करियर काउन्सलर द्वारा महाविद्यालय के 150 छात्र/छात्राओं को विभाग के रोजगार संगम पोर्टल के महत्व ,उच्च शिक्षा के बाद अवसर, स्वतः रोजगार,एक दिवसीय परीक्षाओ की तैयारी,कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार व राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रतिभागियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओ का समाधान कर मार्गदर्शन किया गया ।
शशॉक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० पूनम सिंह द्वारा की गयी ।
