बिन्दकी/फतेहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया । इस मौके पर कहा गया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है । इसे दूसरे को जीवनदान मिलता है । रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए ।

जानकारी के अनुसार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दिन में करीब 12:30 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे तथा समाजसेवी मोना ओमर ने फीता काटकर के किया जिसमें 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है । इसे दूसरे को जीवनदान मिलता है ।
इस मौके पर डॉ० अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है । जिसमें लोक रक्तदान करते है ।
इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना,विश्वास गुप्ता विमलेश रिंकू तिवारी शमीम अंसारी अनूप अग्रवाल प्रशांत ओमर रवींद्र शुक्ला निखिल शुभम गोस्वामी अजय लैब टेक्नीशियन जानकी प्रसाद कमल कुमार मौजूद रहे । विश्वास गुप्ता शशांक निखिल रवींद्र शुक्ला अजय कुमार शुभम गोस्वामी दिनेश शर्मा सहित 10 लोगों ने रक्तदान किया ।
