फतेहपुर । कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत निकट तम कोतवाली में महिला हेल्पलाइन लाइन नंबरों की जानकारी दी गई । छात्राओं को मिशन शक्ति संबंधित महिला कल्याण व महिला सशक्तिकरण संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया ।


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति का दिनांक 21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 (10 दिनों)का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समस्त 13 विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र फतेहपुर के समस्त विद्यालयों एवं जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है जिसके क्रम में आज दिनांक 27.09.2025 के समय सारिणी में दिये गये कार्यक्रम के अनुसार निकटतम थाना कोतवाली का भ्रमण एवं समस्त हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी,एफ0आई0आर0 लिखने की जानकारी एवं समस्त नियमों की जानकारी थानाध्यक्षों व प्रभारियों के माध्यम से करायी जानी थी । जिस पर समस्त विकासखण्डों के विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्राओं द्वारा निकटतम थाना,कोतवाली,चैकी का भ्रमण कराया गया ।
सम्बन्धित हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी,एफ0आई0आर0 लिखने की जानकारी एवं समस्त नियमों की जानकारी थानाध्यक्षों व प्रभारियों द्वारा दी गयी ।
