बिन्दकी/फतेहपुर । एक दिन पहले सुबह घर से लोटा लेकर शौच क्रिया के लिए गई 20 वर्षीय युवती का शल 24 घंटे बाद डूबे वाले स्थान से 200 मीटर दूर नहर पुल की ओर मिला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जाता है कि मृतक युवती को कभी-कभी मिर्गी का दौरा आ जाता था । इसीलिए वह नहर में गिर गई थी और उसकी मौत हो गई ।
बताते चले की शुक्रवार की सुबह लगभग 6:00 बजे दरियापुर गांव की 20 वर्षीय युवती खुशी दीक्षित पुत्री बब्बू दीक्षित शौच क्रिया के लिए नहर की ओर गई थी । तभी गांव के सामने नहर में वह डूब गई थी । उसका लोटा नहर किनारे रखा हुआ था ।
मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद से लगातार खोजबीन जारी थी इसी क्रम में शनिवार की सुबह से खोजबीन जारी हुई । शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे युवती के डूबने वाले स्थान से लगभग 200 मीटर दूर नहर पुल की ओर युवती का शव मिला तो हड़कंप मच गया । परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताते चलें कि मृतक युवती के पिता ने बताया था कि उनकी पुत्री को कभी-कभी मिर्गी का दौड़ा आता है । इसीलिए नहर में डूबने की आशंका जताई थी । इसके बाद खोजबीन शुरू हुई थी और 24 घंटे बाद शव नहर के अंदर मिला । पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
