पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ सऊदी अरब का दौरा करने वाले हैं । यह जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दी है ।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2025 तक रियाद का दौरा करेंगे ।
इस यात्रा के दौरान शहबाज़ शरीफ़ के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार शामिल हैं ।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 9वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफ़आईआई 9) सम्मेलन में भाग लेगा ।
हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों देशों में से किसी एक के ख़िलाफ़ भी कोई हमला होता है तो इसे दोनों के ख़िलाफ़ माना जाएगा ।
