फतेहपुर । दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेन्टर पर धनतेरस के शुभ अवसर पर नन्हें- मुन्ने दिव्यांग बच्चों को यूनीफार्म, जूते एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया है । इस अवसर पर कार्यक्रम में सुश्री नैशीन,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं सुश्री प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
नन्हें-मुन्ने दिव्यांग बच्चों को सुश्री नैशीन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के द्वारा यूनीफार्म ,जूते एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया । यूनीफार्म स्कूल बैंग आदि पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे ।
साथ ही यह भी अवगत कराना है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा जनपद फतेहपुर में बचपन डे केयर सेन्टर का संचालन शुरू कर दिया गया है । सेन्टर पर 03 से 07 वर्ष की आयु के दृष्टि बाधित ,श्रवण बाधित, बौद्धिक अक्षमता व अधिगमन अक्षमता बच्चों के शिक्षण एवं प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था है । बच्चों के आने-जाने के लिए वाहनों की निःशुल्क व्यवस्था है । इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन,शुद्ध पेयजन,खेलने के लिए बाल्य उद्यान,स्मार्ट क्लास ,फिजियोथेरेपी,स्पीचथेरेपी आदि की व्यवस्था की गयी है । बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु योग्य विशेष शिक्षकों की तैनाती है । खेलकूद एवं मनारंजन हेतु टेलीविजन, प्रोजेक्टर, लैपटाप, कम्प्यूटर एवं गेम कार्नन, खेल संसाधन (सामग्री) उपलब्ध है । बच्चों से सम्बन्धित उपकरण जैसे कान की मशीन, ब्रेल किट, एम०आर०किट आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे । 5 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों की निः शुल्क कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी के लिए भी सम्पर्क कर सकते है । उक्त श्रेणी के दिव्यांग बच्चों के अभिभवक अपने बच्चों का नामांकन सेन्टर पर करा सकते है । पंजीकरण हेतु कुल बच्चों की स्वीकृति क्षमता 80 है । जिसमें श्रवण बाधित 20, दृष्टि बाधित 20, बौद्धिक अक्षमता 20 व अधिगमन अक्षमता 20 बच्चों का पंजीकरण किया जाना है । सेन्टर पर शिक्षण प्रशिक्षण सहित सभी सुविधायें निःशुल्क प्रदान की जायेंगी । बच्चों का पंजीकरण जुलाई माह से प्रारम्भ हो चुका है । नामांकन व किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें ।
पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र ।
यू०डी०आई०डी० ।
आधार कार्ड ।
आय प्रमाण पत्र ।
एक पासपोर्ट साईज की फोटो के आवेदन करें ।
नामांकन व किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क करें ।
