हमले के बाद इलाक़े में ट्रेन सेवाएं और सड़कें बंद कर दी गई हैं ।
ब्रिटेन । कैम्ब्रिजशर में एक ट्रेन में चाकू से हमले में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं यह जानकारी ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने दी है ।
पुलिस ने बताया कि डॉनकास्टर से किंग्स क्रॉस जा रही ट्रेन में हुए हमले के बाद 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इनमें से नौ की हालत गंभीर है ।
पुलिस ने इसे “बड़ी घटना” कहा है । काउंटर-टेररिज़्म के अधिकारी भी इस मामले की जांच में जुटे हैं ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के चीफ़ सुपरिटेंडेंट क्रिस केसी ने इस हमले को “एक चौंकाने वाली घटना” बताया । उन्होंने कहा कि अभी इस घटना की वजह के बारे में बताना जल्दबाज़ी होगी । केसी ने यह भी बताया कि इलाक़े में ट्रेन सेवाएं बंद हैं और सड़कें भी अगली सूचना तक बंद रहेंगी ।
