बैंक ऑफ़ जापान ने जनवरी के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है ।
जापान । सेंट्रल बैंक ने बढ़ती महंगाई और रोज़ी-रोटी की बढ़ती लागत के दबाव के बीच अपनी प्रमुख ब्याज दर को 30 साल के सबसे ऊंचे स्तर तक बढ़ा दिया है । शुक्रवार को लिए गए इस फै़सले में बैंक ऑफ़ जापान की पॉलिसी बोर्ड ने बेंचमार्क ब्याज दर में एक चौथाई फ़ीसदी की बढ़ोतरी की । इसके बाद ब्याज दर क़रीब 0.75 प्रतिशत हो गई है । बैंक के गवर्नर काज़ुओ उएडा ने इस बैठक की अगुवाई की । यह फै़सला ऐसे समय में आया है जब जापान की नई प्रधानमंत्री सनाई तकाइची महंगाई को काबू में लाना चाहती हैं ।
यह जनवरी के बाद पहली बार है जब बैंक ऑफ़ जापान ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है । इसके अलावा सनाई तकाइची और काज़ुओ उएडा के मौजूदा पद संभालने के बाद यह पहली दर वृद्धि है ।
