– पाइपलाइन जोड़े जाने के बाद जलापूर्ति चालू हुई लोगों को मिली राहत
बिन्दकी/फतेहपुर । विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते नगर पालिका की 18 इंची मेन पाइपलाइन टूट गई । जिसको बनाने में नगर पालिका की टीम को 31 घंटे लग गए । पाइपलाइन बनाने के लिए नगर पालिका के जल कल विभाग को नगर के सभी 16 नल कूप 31 घंटे तक बंद कराना पड़ा । जिससे नगर के लगभग 5000 घरों में नगर पालिका का पानी नहीं पहुंच पाया । हालांकि नगर पालिका की जल कल विभाग की टीम लगातार काम में लगी रही । जिसके चलते 31 घंटे में पाइपलाइन जोड़ ली गई और जलापूर्ति चालू कर दी गई ।
जानकारी के अनुसार नगर के निकट खजुहा रोड में पावर हाउस के सामने रोड किनारे बिजली का खंबा गाड़ने के लिए विद्युत विभाग द्वारा गहरा गड्ढा किया गया था । जिसके चलते नगर पालिका की 18 इंची की में पाइपलाइन फट गई थी । जिसके कारण लगातार पानी बह रहा था । लोगों के घरों में गंदा पानी भी जा रहा था । पाइपलाइन बनाने के पहले मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे नगर पालिका की जल कल विभाग की टीम ने नगर के सभी 16 छोटे-बड़े नलकूप पंप बंद कर दिए ।
ऐसा इसलिए किया गया कि यदि सभी नलकूप बंद न किए जाते और उनमें एक भी नलकूप चालू किया जाता तो पानी टूटी पाइप लाइन से लगातार बहता रहता ऐसे में काम करना संभव था क्योंकि नगर की सभी नलकूप तथा पंपों की पाइपलाइन एक दूसरे से जुड़ी हुई है ।
नगर पालिका के जल कल विभाग के अवर अभियंता योगेश गुप्ता की मौजूदगी में मंगलवार को सारा दिन काम किया गया जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदा गया । इंजन द्वारा पूरा पानी बाहर निकाला गया । इसके बाद टूटी पाइप लाइन मिली । मंगलवार की देर रात तक काम चालू रहा । कोहरा होने के कारण मंगलवार की रात को कम बंद कर दिया गया । इसके बाद बुधवार को सुबह कोहरे के बावजूद नगर पालिका की टीम पाइपलाइन को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया । एक अलग से पाइप का टुकड़ा जोड़ा गया । बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे टूटी हुई पाइपलाइन जोड़ दी गई और जलापूर्ति चालू कर दी गई । इस प्रकार करीब 31 घंटे बाद नगर पालिका की जलापूर्ति शुरू हो पाई और लोगों को पीने का पानी मिल सका लोगों ने रात महसूस किया ।
हालांकि नगर में तमाम घरों में स्वयं के समरसेबल पंप लगे हुए घरों के आस पास या घरों में कुछ स्थानों पर हैंडपंप भी लग हुए हैं ।जिसके चलते किसी तरह काम चलता रहा ।
इस संबंध में नगर पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता योगेश गुप्ता ने कहा कि लगभग 31 घंटे पाइप लाइन को खोजना पानी हटाने जोड़ने आदि मे समय लग गया । इसके बाद जलापूर्ति चालू कर दी गई है ।
