फतेहपुर । जिले के मलवा विकास खंड के अलीपुर वाणी इंटरनेशनल अकैडमी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ । बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया ।
प्रतियोगिता में रेस रिले रेस,खो खो,कबड्डी ,लॉन्ग जंप आदि खेल खेले गए । वही रेस में बालक वर्ग में प्रथम धनंजय,द्वितीय सरवन, तृतीय श्याम सुंदर,जबकि इसी तरह बालिका वर्ग में प्रथम आरुषि, माही और गौरी रही । रिले रेस में बालक वर्ग में सचिन सूर्यांश व मयंक ब्लू हाउस प्रथम व रेड हाउस द्वितीय,एलो हाउस तृतीय रहा । खो खो में एलो हाउस प्रथम,ब्लू द्वितीय,ग्रीन तृतीय रहा ।
कबड्डी में रेड प्रथम,ब्लू द्वितीय,एलो तृतीय रहा । ओवर आल ब्लू हाउस प्रथम,एलो हाउस द्वितीय,ग्रीन हाउस तृतीय रहा । इ स मौके पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागी अव्वल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी वितरित किया । इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया ।
इस दौरान मुख्य रूप से सत्यनारायण तिवारी,आलोक गौड़, नीलम मिश्रा,पंकज यादव, ऋतुराज सिंह,गौरव,ध्रुवेंद्र प्रताप सिंह,प्रशंसा, स्नेहा,अंजलि,पूनम, निकिता, राकेश पांडेय, गौतम आदि रहे ।
