बिन्दकी/फतेहपुर । समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न किसान हृदय सम्राट पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई । इस मौके पर मौजूद लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा किया ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके कर्मठ जुझारू व्यक्तित्व के लिए हमेशा जाना जाता रहेगा । उन्होंने किसानों के हितों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया ।
जानकारी के अनुसार मलवा विकासखंड क्षेत्र के कोरईया गांव का । कोरईया गांव में मंगलवार को दिन में करीब 2:00 बजे समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न किस राजनेता और भारत देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई । मौजूद लोगों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानो के बड़े राजनेता थे । उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया । उनकी याद में आज भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है । यह दिन किसानों को समर्पित है । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भुलाया नहीं जा सकता है । उन्हें हमेशा हमेशा याद किया जाएगा । इस मौके पर सपा नेता दयालू गुप्ता ने कहा वर्तमान सरकार में अन्नदाताओं को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है । किसान परेशान है लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं जिनमें मनमानी बिल आ रहे हैं । किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही नहर में पानी नहीं मिल पा रहा है । उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार किसान विरोधी है । ऐसी सरकार को बदलने की जरूरत है । इस मौके पर राम अवतार सोनकर शिव शंकर यादव सुधीर यादव यूनुस खान महंगू निषाद तारी वाली राजू यादव दिग्विजय सिंह आशीष कुमार रंजीत यादव वीरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
