कानपुर । सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले रामनगर गांव में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है । इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की । वही प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला ने किया । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए ।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक निर्दोष युवक की हत्या न केवल मानवता पर हमला है । बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय भी है ।
उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर ठोस कदम उठाए जाएं । ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।
वही ग्रामीणों का कहना था कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ।
इस मौके पर श्रीकृष्ण, रामसिंह, शिवकुमार, डिंपू, पुतान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे । वहीं महिलाओं में बीना देवी, मनो देवी और अर्चना ने भी प्रदर्शन में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया ।
