जम्मू कश्मीर । पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने बीजेपी के शासन पर भी टिप्पणी की है ।
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सज़ा को सस्पेंड करने से रेप सर्वाइवर को एक डरावना मैसेज गया है ।”
“दु:ख की बात है कि यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि बीजेपी राज में क्रूर रेप के मामलों में नरमी बरतना आम बात हो गई है, और ऐसे फ़ैसलों के ख़िलाफ़ विरोध करने को भी अपराध बना दिया गया है । जिसमें प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से और जबरदस्ती हटाया जाता है ।”
उन्नाव बलात्कार मामले में ट्रायल कोर्ट से पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2019 में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी ।
उम्रक़ैद की सज़ा मिलने के छह साल से ज़्यादा समय के बाद दिल्ली हाई कोर्ट की एक बेंच ने मंगलवार को उनकी सज़ा निलंबित कर दी ।
