नई दिल्ली । इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है ।
एयरपोर्ट पर कैट-थ्री परिस्थितियों में संचालन किया जा रहा है । घने कोहरे की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई है और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वहीं इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है और उनसे उड़ानों से जुड़े ताज़ा अपडेट पर नज़र रखने को कहा है ।
प्रशासन का कहना है कि हमारी टीम मौके़ पर मौजूद हैं और यात्रियों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं ।
