फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी डॉ० रमेश पाठक ने बताया कि जनपद के आम उत्पादक कृषक आम की अच्छी उत्पादकता सुनिश्चित करने हेतु गुजिया कीट (मैगो मिलीबग) से बचाया जाना अत्यन्त आवश्यक है । इस कीट से आम की फसल को काफी क्षति पहुंचती है । इसके शिशु कीट (निम्फ) को पेड़ो पर चढने से रोकने के लिए माह दिसम्बर में आम के बाग की हल्की जुताई करें एवं आम के पेड़ के मुख्य तने पर भूमि से 30-50 सेमी० की ऊँचाई पर 400 गेज की पालीथीन शीट की 25 सेमी0 चौड़ी पट्टी को तने के चारो ओर लपेटकर ऊपर व नीचे सुतली से बांध कर पॉलीथीन शीट के ऊपर ग्रीस लगा देना चाहिए तथा क्लोरीपाइरीफॉस (1.5प्रतिशत) चूर्ण / धूल 250 ग्राम प्रति पेड़ के हिसाब से तने के पास चारो ओर मिट्टी में बुरकाव करें ।
कीटनाशक के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियाँ । कीटनाशक के डिब्बों को बच्चों व जानवरों की पहुँच से दूर रखना चाहिए ।
कीटनाशक का छिड़काव करते समय हाथों में दस्ताने, मुँह को मास्क व आँखों को चश्मा पहनकर ढक लेना चाहिए जिससे कीटनाशी त्वचा व आँखों में न जाय । कीटनाशक का छिड़काव शाम के समय जब वेग अधिक न हो तब करना चाहिए अथवा हवा चलने की विपरीत दिशा में खड़े होकर करना चाहिए । कीटनाशक के खाली पाउच / डिब्बों को मिट्टी में दवा देना चाहिए ।
