फतेहपुर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में ई-खसरा पडताल के अन्तर्गत रबी सीजन मे बोई गयी फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य दिनांक 5 जनवरी 2026 से 15,फरवरी 2026 तक पूर्ण कराने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के ऐसे युवा जिनके पास स्वयं का एन्ड्रायड मोबाइल फोन हो एवं उसको भली-भाँति प्रयोग करना जानते हो तथा फसलों की पहचान का ज्ञान हो उन्हे सर्वेयर के रूप में चिन्हित कर सर्वे का कार्य कराया जाना है । एक सर्वेयर से सर्वे कराने हेतु गाटो की अधिकतम संख्या 3000 निर्धारित की गयी है । जिस हेतु प्रति प्लाट एक फसल हेतु अधिकतम रू0 5/ एवं यदि एक प्लाट में एक से अधिक फसल है । जिसका सर्वे फसल जोडकर किया जायेगा तो रूपये 5/-अतिरिक्त धनराशि किन्तु अधिकतम रू0 10/-की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी । सर्वेयर के रूप में चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित राजस्व ग्राम /न्याय पंचायत के युवक को प्राथिमिकता प्रदान की जायेगी । उक्त कार्य संपादन हेतु चिन्हित युवा को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा । ऐसे युवा जो उक्त कार्य संपादन हेतु इच्छुक हो उप कृषि निदेशक फतेहपुर कार्यालय (कृषि भवन फतेहपुर) अथवा अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एक फोटो के साथ सम्पर्क कर उक्त कार्य संपादन हेतु अपनी आई०डी० बनवाकर तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर डिजिटल क्रॉप सर्वे संपादन कर सकते हैं ।
