फतेहपुर । मलवा ब्लॉक के रेवाड़ी चौराहे पर यूनिटी फ्रेंड ग्रुप रेवाड़ी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जिगनी टीम ने वाजिदपुर टीम को 21 रनों से पराजित किया । वाजिदपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । जिगनी टीम ने 12.5 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।
जिगनी की तरफ से अदनान ने 11 गेंदों में 22 रन और रोहित ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए । वाजिदपुर टीम की तरफ से पवन यादव ने 2.5 ओवरों में 16 रन देकर चार विकेट लिए । जवाब में वाजिदपुर टीम 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी । वाजिदपुर की तरफ से छोटू यादव ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए । जिगनी की तरफ से अदनान ने तीन ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिगनी टीम के खिलाड़ी अदनान को दिया गया ।
इस मौके पर रजय सिंह,पीयूष दीक्षित,शैलेन्द्र सिंह,चंचल अग्निहोत्री ,जीतू मिश्रा,पीयूष दीक्षित,अजीत कुमार सैनी,शिवम पांडेय, अजीत दीक्षित सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।
