फतेहपुर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अनुसरण में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह उ०प्र० राज्य के फतेहपुर जिले का जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से संसदीय /विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा -238-जहानाबाद, 239-बिन्दकी, 240-फतेहपुर, 241-अयाह शाह, 242-हुसैनगंज एवं 243-खागा (अ०जा०) के लिए संलग्न सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों या प्रत्येक के सामने उल्लिखित मतदाताओं के समूहों के लिए उपबंध किया है ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के पत्र 23 दिसम्बर 2025 के माध्यम से अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 दिसम्बर 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-मतदेय स्थलों के संभाजन सम्बन्धित प्रस्ताव आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है ।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 238-जहानाबाद, पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–358,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या– 395 है । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 239-बिन्दकी,पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या–346,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या– 383 है ।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 240-फतेहपुर, पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या– 383, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या– 421 है । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 241-अयाह शाह, पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या– 306, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या 327 है ।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 242-हुसेनगंज, पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या– 354, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या– 400 है । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 243-खागा ,पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या– 397,आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या–438 है । कुल मतदेय स्थलों की संख्या– 2144 एवं आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या– 2364 है ।
