बिन्दकी/फतेहपुर । रासलीला के मंचन में ब्रज की लट्ठमार होली तथा फूलों की होली देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । श्रद्धा और विश्वास तथा भक्ति के चलते पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था । भगवान श्री कृष्ण तथा राधा ने श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की वर्षा शुरू की तो पूरा वातावरण भक्ति में डूबता दिखाई दे रहा था ।
नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित श्री काली जी देवी मंदिर परिसर में चल रहे 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ मेला के दसवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही ।
श्रद्धालुओं ने मां काली देवी के दर्शन कर मन्नत मांगी तथा यज्ञ परिक्रमा करके पुण्य के भागीदार बने । मंदिर परिसर में एक विशाल पंडाल में मंगलवार की दोपहर से लेकर लगभग 5 बजे तक वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा सुंदर मंजन किया गया । बृज की लट्ठमार होली तथा फूलों की होली देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे । भगवान श्री कृष्णा अपने ग्वाल बालों के साथ राधा देवी से होली खेलने पहुंचते हैं । जहां पर पहले लट्ठमार होली होती है । लठ्ठमार होली में भगवान श्री कृष्णा तथा उनके साथियों उधर राधा एवं उनकी गोपिकाओं के बीच जमकर लठ्ठमार होली होती है । जिसकी चपेट में तमाम मंच में मौजूद से श्रद्धालु भी आते हैं । जिसे श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पाए हैं । इसके बाद फूलों की होली शुरू होती है । जिसमें भगवान श्री कृष्णा तथा राधा के ऊपर फूलों की वर्षा होती है । इसके उपरांत भगवान श्री कृष्णा तथा राधा देवी श्रद्धालुओं के बीच पहुंचते हैं और फूलों की वर्षा करते हैं । श्रद्धालु फूलों की वर्षा को अपने हाथों में प्रसाद के रूप में लेने की भरपूर कोशिश करते हैं । जिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्णा तथा राधा द्वारा फेके गए फूल मिलते हैं । उन्हें प्रसाद के रूप में पाकर धन्य समझते हैं ।
