कानपुर । सरसौल कस्बे में रोटरी क्लब कानपुर एलिट ने ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया ।
यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया । जिसमें 50 से अधिक असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए ।
वही विद्यालय शिक्षक राकेश कुशवाहा ने बताया कि रोटरी क्लब कानपुर एलिट शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य समाजसेवा के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहता है ।
उन्होंने कहा कि इस बार कड़ाके की ठंड और शीतलहर से प्रभावित गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाई गई ।
वही कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीशचंद्र कुशवाहा ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ने पहले भी स्वामी विवेकानंद विद्यालय को कंप्यूटर, सिलाई मशीनें और छात्रों के लिए अन्य आवश्यक सामान भेंट किए हैं ।
इस मौके प्रबंधक उमेश चंद्र कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, विनोदनी त्रिपाठी,जीतू, मलखान, शिवम सिंह, आयुष कुशवाहा और विशाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे ।
