कानपुर । संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे वृहद गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत आज सरसौल खंड के नरवल मंडल स्थित ग्राम नसढा में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया । इस अभियान में सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल रहे जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली व प्रेरणादायी बन गया ।
अभियान के दौरान जिला प्रचारक आशीष जवर एवं प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने स्वयं गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और घर-घर जाकर संघ के विचार, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया । इस अवसर पर प्रत्येक घर में भारत माता का चित्र भेंट स्वरूप वितरित किया गया जिसे ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से स्वीकार किया ।
इस वृहद अभियान को सफल बनाने में खंड कार्यवाह मनोज परमार ,अनूप,विकल्प बाजपेई सहित अनेक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोहित तोमर, नितिन तोमर, दीपु सिंह,राम कृपाल,मनीष सिंह, शिवम सिंह,अमित सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे ।
पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला । यह गृह संपर्क अभियान न केवल संघ के शताब्दी वर्ष को यादगार बना रहा । बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करता नजर आया ।
