बिन्दकी/फतेहपुर । अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गए । जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी चौडगरा मार्ग में पहरवापुर तथा नहर पुल के बीच नारायण ढाबा के समीप मंगलवार को दिन में करीब 2 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गि रकर महेश उम्र 45 वर्ष पुत्र देवी चरण तथा उसी बाइक में सवार राजा बासुक उम्र लगभग 74 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सौंह थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गए । दोनों का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर गया । जिसमें महेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार पर जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर दिया । उधर बिन्दकी कस्बे के रामलीला मैदान में लंबरदार मार्केट के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार राजू उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मोहल्ला पैगंबरपुर की जनपद फतेहपुर घायल हो गया । जिस को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
