– मन्दिर के सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय ।
– शिवराजपुर गौशाला में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।
– ग्राम पंचायत में गौवंशो के हरे चारे के लिए पशुचर, परती/नवीन परती जमीन को चिन्हित करे ।
फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने तहसील बिन्दकी, ब्लॉक मलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवराजपुर में स्थित प्राचीन मन्दिर रसिक बिहारी लाल जी महाराज एवं गिरधर गोपाल जी के दर्शन पूजन किया । जिसके पश्चात उन्होंने मन्दिर परिसर का घूमकर स्थलीय जायजा लिया । साथ ही मन्दिर में बनी प्राचीन आकृतियों को भी देखा एवं पुरातत्व विभाग द्वारा 1.41 करोड़ की स्वीकृत धनराशि से कराए जा रहे मन्दिर के सौंदर्यीकरण के कार्य को देखा ।
पुरातत्व विभाग के अधिशासी अभियंता से अभी तक कराए गए के कार्यों की अद्यतन जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द कराया जाय । साथ ही नियमानुसार मन्दिर बनी पुरानी संरचनाओं/कलाकृतियों को संरक्षित भी किया जाय ।
तत्पश्चात ग्राम गिरधर गोपाल नन्दी गौशाला शिवराजपुर का भी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया । इसके दौरान मौके पर 428 गौवंश पाए गए,गौवंशो के भरण पोषण हेतु गौशाला में भूषा, पशु आहार,हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता पाई गई । उन्होंने गौशाला में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, विजिटिंग रेजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर आदि को देखा जो अद्यतन पाए गए ।
उन्होंने प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी से कराए गए टीकाकरण और गौवंशो के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली साथ ही निर्देशित किया कि रोस्टर बनाकर साप्ताहिक निरीक्षण करे । उन्होंने गौवंशो को ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्था को देखा और जानकारी भी की । जिसमें पाया गया है कि पर्याप्त मात्रा में काऊ कोट,तिरपाल, अलाव की व्यवस्था की गई है ।
खंड विकास अधिकारी मलवा ने बताया कि तीन बीघे में गौवंशो हेतु नेपियर घास उगाई गई है । उन्होंने नायब तहसीलदार बिन्दकी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में पशुचर, परती /नवीन परती की जमीन को चिन्हित कर ग्रामसभा को दी जाय ताकि गौवंशो हेतु और अधिक हरे चारे की व्यवस्था की जा सके । गौशाला के पास में मियावाकी पद्धति से कराए गए पौधरोपण को भी देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार बिन्दकी, खंड विकास अधिकारी मलवा, पुरातत्व विभाग के अधिशाषी अभियंता,प्रभारी पशु चिकित्सा धिकारी, ग्राम प्रधान सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
