बिन्दकी/फतेहपुर । संदिग्ध अवस्था में किशोर की मौत हो गई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर पर जन्म से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऊदूपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे विनोद कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आदर्श की मौत हो गई । परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे ।
हालांकि जीवित रहने की आशा पर किशोर को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
हालांकि इस मामले में मृतक आदर्श के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उनका पुत्र भूसे की कोठरी के अंदर था तभी कोठरी के खूंटी में बंधी रस्सी में उसका सर फस गया । जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई है ।
