बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बे में लगातार बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है । जिसके चलते उनका आतंक भी बढ़ता जा रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं । इसी के चलते एक तीन वर्षी मासूम अपने घर के छत में खेला था । तभी बंदरों ने दौड़ा लिया । जिस के कारण सबसे गिरकर मासूम गंभीर घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार कस्बे में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । जिसके चलते उनका आतंक भी बढ़ता जा रहा है । इसी के चलते कस्बे के मोहल्ला जहानपुर में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जब सद्दाम का 3 वर्षीय पुत्र उजैन अपने घर के छत में खेल रहा था । परिजन घर के छत में ही दूर बैठे थे । तभी बंदरों ने 3 वर्षीय बच्चे को दौड़ा लिया । जिसके चलते मासूम बच्चा छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
बताते चलें कि बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए 06 माह पहले बंदरों को पकड़ने का एक अभियान चलाया गया था ।लेकिन थोड़े दिन बाद ही वह अभियान बंद हो गया था । जिसके कारण एक बार फिर से बंदरों की बाढ़ जैसी आ गई है । बंदरों के आतंक से लोग परेशान रहते हैं । लोग घरों के छत में नहीं जा पाए गालियां तो दूर मुख्य मार्ग से भी निकलना मुश्किल हो रहा है ।
