बिन्दकी/फतेहपुर । तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया । जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुर गांव के समीप नहर पुल के निकट का । नहर पुल के निकट जोनिहा ललौली मार्ग में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे डीसीएम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवारी युवक वीरेंद्र कुमार उम्र लगभग 25 स्वर पुत्र मलखान निवासी ग्राम महना थाना ललौली जनपद फतेहपुर गंभीर घायल होगया । घायल युवा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि युवक बाइक द्वारा किसी काम से जोनिहा कस्बा आया था और काम पूरा करने के पश्चात वापस अपने गांव महना जा रहा था । तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई । मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।
