फतेहपुर । मलवा विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत रेवाड़ी चौराहे पर यूनिटी फ्रेंड ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सिकरोढ़ी और कोटिया के बीच 15–15 ओवरों का लीग मैच खेला गया । जिसने कोटिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । कोटिया टीम ने 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए । कोटिया टीम की तरफ से चित्रांश ने 17 गेंदों में चार छक्के और आठ चौके लगाकर 58 बनाए ।
वही अजय ने 30,सुनील ने 20 और मुलायम ने 25 रन बनाए । सिकरोढ़ी की तरफ से आशु ने तीन ओवरों में 42 रन देकर 3 विकेट, चंदन पंडित ने 3 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट लिए ।
जवाब में उतरी सिकरोढ़ी टीम ने 15 ओवरों में सात विकेट खोकर मात्र 103 रन ही बना सकी । सिकरोढ़ी की तरफ से आशु ने 22 गेंदों पर दो छक्के लगा कर 16 रन पंकज ने सात गेंदों में एक छक्का और एक चौके लगाकर 12 रन बनाए अरविंदर ने 21 गेंदों में दो छक्के लगाकर सर्वाधिक 26 रन बनाए ।
कोटिया की तरफ से रामू ने 2 ओवरों में 6 रन देकर 2 विकेट, और सुनील ठाकुर ने तीन ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट, शार्दूल ठाकुर ने दो ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोटिया टीम के खिलाड़ी चित्रांश को पूर्व प्रधान रामपुर विधा प्रकाश अग्निहोत्री के द्वारा दिया गया ।
इस मौके पर प्रवीण अग्निहोत्री, अजीत कुमार सैनी, प्रशांत पांडेय, सुमंत सिंह, रजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, हैप्पी, शिवम पांडेय सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
