बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का मंगलवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया था ।
बांग्लादेश । चुनाव आयुक्त अब्दुर रहमानेल मसूद ने कहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम ख़ालिदा ज़िया के निधन के कारण चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा । बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव 12 फ़रवरी को होंगे ।
अब्दुर रहमानेल मसूद ने यह बात मंगलवार को अगरगांव चुनाव भवन में पत्रकारों से कही ।
चुनाव आयुक्त ने कहा “जिन सभी सीटों पर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है । उन सभी सीटों पर उस पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवारों को जगह दी गई है । इस लिए यह मामला इसी तरह सुलझ जाएगा ।”
रहमानेल मसूद ने कहा “इन कारणों से, उन सीटों के लिए मतदान में कोई बदलाव नहीं करना होगा जहां ख़ालिदा ज़िया ने अपना नामांकन दाखिल किया है ।”
बांग्ला के मुताबिक़ आगामी चुनाव में भाग लेने के लिए ख़ालिदा ज़िया बोगरा, फेनी और दिनाजपुर की तीन सीटों से नामांकन किया था । सोमवार को नामांकन दाख़िल करने के आख़िरी दिन ख़ालिदा ज़िया की पार्टी के नेताओं और कार्य कर्ताओं ने उन सीटों के लिए नामांकन पत्र जमा किए थे ।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया वो काफी दिनों से बीमार थीं ।
