बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान की आग तापते समय अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई । जीवित रहने की आशा पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
पीआरडी जवान की मौत के बाद हड़कंप मच गया । मामले की सूचना परिजनों को दी गई । परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान हिमांशु तिवारी उम्र लगभग 46 वर्ष पुत्र मनोज कुमार तिवारी निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना बकेवर फतेहपुर की गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे बिन्दकी कोतवाली परिसर में अलाव तापते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर पीआरडी जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । पीआरडी जवान की अचानक हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । पीआरडी जवान की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे ।
