कानपुर । ऊषा पापुलर इण्टर कालेज बौसर में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विराट परिवार द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्वतारोही अंकित मिश्र उपस्थित रहे । जिन्होंने हाल ही में एवरेस्ट बेस कैंप पर योगासन कर तिरंगा लहराया है ।
कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विराट विद्यालय संरक्षक रोटेरियन अमित झा,सचिव गोपाल शुक्ल,अंकित मिश्र और रोटेरियन साहिल गुप्ता जी ने मा सरस्वती जी की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर की ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य वी पी विद्यार्थी जी, स्टाफ एस एस प्रजापति, विपिन तिवारी, विजय सैनी जी, हरिओम जी,प्रांजुल कुमार,शालिनी कुशवाहा, प्रियांशी, सनी बी डी सी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की मुख्य बातें :
कंप्यूटर प्रदान समारोह : 5 नए कंप्यूटर 5 मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संस्थान को प्रदान किए गए । इस अवसर पर अंकित मिश्र ने कहा “शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे हम अपने भविष्य को बदल सकते हैं ।”
इंटरेक्ट क्लब की प्रस्तुति : इंटरेक्ट क्लब ऑफ कानपुर विराट के बच्चों द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया । बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों को प्रभावित किया ।
सर्टिफिकेट वितरण
स्कूल में सम्पन्न हुए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । सर्टिफिकेट और मोमेंटो पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे इस अवसर पर प्रधानाचार्य वी पी विद्यार्थी जी ने कहा “हम अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं ।
मोटिवेशनल स्पीच
पर्वतारोही अंकित मिश्र ने स्कूल के बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया ।
सम्मान समारोह
पर्वतारोही अंकित मिश्र को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रोटेरियन अमित झा ने कहा “अंकित मिश्र की उपलब्धि पर हमें गर्व है । वह हमारे युवाओं के लिए एक आदर्श हैं ।”
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ । रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विराट परिवार ने एक बार फिर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी स्टाफ एस एस प्रजापति,विपिन तिवारी,प्रांजुल कुमार,विजय सैनी,हरिओम, शालिनी कुशवाहा, प्रियांशी, सनी बी डी सी,छात्र छात्राए अंशी कुशवाहा, रागिनी,काजल,शिवानी,साक्षी,नित्यांशी,दिव्यांशु,राज,आशीष, शिवांक ,अस्मित व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राए उपस्थित रहे । इस अलावा आदि लोग मौजूद रहे ।
