कानपुर । सरसौल विकास खंड स्थित डोमनपुर गांव में एस शिक्षा निकेतन के स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । वही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ. विजय रत्ना तोमर ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया । इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने फूलों की होली खेली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया ।
वही मुख्य अतिथि डॉ. विजय रत्ना तोमर ने शिक्षा के महत्व, अनुशासन और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया । उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषणों और पुरस्कार वितरण के माध्यम से शिक्षा के प्रति अपनी जागरूक रहने का संदेश दिया ।
वही विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल की स्थापना,उसके इतिहास,उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया । इस दौरान शिक्षा के मूल्यों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया ।
वही प्रबंधक यशपाल सिंह और प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने शिक्षा के महत्व,अनुशासन,एकता और छात्रों के मानसिक,शारीरिक व आध्या त्मिक विकास पर अपने विचार साझा किए ।
वही इस अवसर पर प्रेरणादायक भाषण भी दिए गए जिनमें शिक्षा और कड़ी मेहनत के महत्व पर जोर दिया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
