– घटना में प्रयुक्त वाहन ई- रिक्शा भी हुआ बरामद
बकेवर/फतेहपुर । वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गत दिवस थाना बकेवर पुलिस द्वारा अभियुक्त भूपेन्द्र कुमार उर्फ पुत्तू पुत्र दया राम निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष को किया गया गिरफ्तार,चोरी किये गये गेट के पल्ला व घटना में प्रुयक्त ई रिक्शा बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उप निरीक्षक संजय सिंह,कांस्टेबल आलोक यादव,कांस्टेबल ओम नारायन शामिल रहे ।
