फतेहपुर । सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 से अनाथ हुए तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से लाभान्वित बच्चों की कक्षा 06 से लेकर 12 तक निः शुल्क शिक्षा हेतु पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के विजन के अनुरूप प्रत्येक राजस्व मण्डल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई ।
प्रयागराज मण्डल में बेलहट, कोरावं, प्रयागराज में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है । जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आवेदन करने हेतु समस्त उम्मीदवारों के लिए पात्रता निम्नवत् हैः-
अटल आवासीय विद्यालयो में कक्षा 6 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 (जिनमें उक्त तिथियां सम्मिलित हैं) । इसके बाद नही होना चाहिए एवं कक्षा 9 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 (जिनमें उक्त तिथियां सम्मिलित हैं) इसके बाद नहीं होना चाहिए ।
कक्षा 6 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी 2025-26 में कक्षा 5 में अध्यनरत अथवा कक्षा 05 उत्र्तीण होना चाहिए तथा कक्षा 09 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी 2025-26 में कक्षा 8 में अध्यनरत् अथवा 8 उत्र्तीण होना चाहिए ।
श्रमिकों के बच्चों के लिए- ऐसे अद्यतनीकृत रूप से विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त 30 नवम्बर 2025 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हो, उनके प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होंगें ।
जनपद के समस्त पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं अन्य अनाथ बेसहारा बच्चों के पाल्यों से अपील हैं कि वह अटल आवासीय विद्यालय मेे प्रवेश हेतु आवेदन करे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सकें । आवेदन 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आनलाइन एवं आॅफलाइन स्वीकार होंगें ।
आॅफलाइन आवेदन किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर से प्राप्त किये जा सकते हैं ।
