फतेहपुर । जिलाधिकारी के निर्देश में एडीएम को ज्ञापन दे के अवगत करवाया जहानाबाद,बिन्दकी,बहुआ, गाजीपुर, असोथर व विजयीपुर कस्बो में मुख्य बाज़ार वाली सडको में भारी ओवरलोड वाहनों के आवागमन से आए दिन होने वाली घटनाएँ व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व आम उपभोक्ताओ को होने वाली परेशानियों के सम्बन्ध में आपका ध्यान आकर्षित करते हुए यह आग्रह करना है कि उक्त समस्याओं के कारण आम उपभोक्ताओं व जनमानस सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अत्यंत असुविधा हो रही है । ऐसी स्थिति में उक्त व्यवसायिक परिक्षेत्रो में ट्रैफिक पुलिस व ध्वस्त मार्गो की मरम्मत कराया जाना अत्यंत आवश्यक है ।
साथ ही यह भी आग्रह है कि शहर के एक मात्र बाई पास बहुआ जी०टी० रोड की स्थिति भी अत्यन्त दयनीय है । उक्त मार्ग को भी यथाशीघ्र मरम्मत कराये जाने की आवश्यकता है ।
अतः श्रीमान जी से सादर अनुरोध है कि जनपद के व्यवसायियो व आम जनों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण यथाशीघ्र करे ।
जिला व्यापार मंडल पंजी० के प्रदेश अध्यक्ष /जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवाई में हुआ ।
इस मौके पर राज कुमार मिश्रा, रजोल शुक्ला,इमरान खान,सरदार वरिंदर सिंह,पप्पू जैन,मो० अकरम,प्रकाश सिंह, सरदार गुरमीत सिंह उपस्थित रहे ।
